देश

Nagpur: SEX के दौरान दम घुटने से हुई शख्स की मौत, महिला पार्टनर को 13 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया

नागपुर की एक स्थानीय अदालत ने मृत शख्स की प्रेमिका को 13 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. महिला से यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति के गले में रस्सी बांधी थी.

Nagpur: SEX के दौरान दम घुटने से हुई शख्स की मौत, महिला पार्टनर को 13 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: iStock)

नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में सेक्स (Sex) के दौरान दम घुटने के कारण शख्स की मौत के मामले अब पुलिस ने महिला पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि नागपुर की एक स्थानीय अदालत ने मृत शख्स की प्रेमिका को 13 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. 7 जनवरी को शहर के खापरखेड़ा इलाके में एक लॉज में सेक्स के दौरान शख्स की मौत हो गई थी. मृतक व्यक्ति के रिश्तेदारों की शिकायत के बाद महिला पार्टनर के खिलाफ "हत्या" का मामला दर्ज किया गया. शुरुआत में, आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था.

यह घटना नागपुर के खापरखेड़ा इलाके में एक लॉज में 7 जनवरी गुरुवार देर रात यह घटना घटी है. रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर में एक महिला से यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति के गले में रस्सी बांधी थी, लेकिन इससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सेक्स करने के लिए उत्तेजना बढ़ाने की खातिर महिला ने पुरुष के हाथ और पैर नायलॉन की रस्सी की मदद से कुर्सी से बांध दिए.  Shocking! नागपुर में SEX के दौरान महिला ने पार्टनर के गले में बांधी रस्सी, दम घुटने के कारण हुई शख्स की मौत.

यौन संबंध के लिए उत्तेजना को चरम पर पहुंचाने के लिए महिला ने शख्स के गले में एक और रस्सी बांध दी. कहा जा रहा है कि जब महिला शौचालय चली गई तभी वह कुर्सी फिसल गई, जिस पर शख्स को बांधा गया था.

कुर्सी के फिसलने की वजह से गले में बंधी रस्सी शख्स के गले में फंदे की तरह फंस गई, जब महिला वापस लौटी तो देखा कि पुरुष बेजान सा पड़ा हुआ है और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है. पुलिस का कहना है कि शख्स पिछले पांच सालों से महिला के साथ रिलेशनशिप में था. हालांकि महिला विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं. दोनों गुरुवार की रात समय बिताने के लिए एक लॉज आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).