देश

Shocking! नागपुर में SEX के दौरान महिला ने पार्टनर के गले में बांधी रस्सी, दम घुटने के कारण हुई शख्स की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सेक्स के दौरान दम घुटने के कारण एक शख्स की मौत हो गई है. मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस के मुताबिक, नागपुर के खापरखेड़ा इलाके में एक लॉज में गुरुवार देर रात यह घटना घटी है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है.

Shocking! नागपुर में SEX के दौरान महिला ने पार्टनर के गले में बांधी रस्सी, दम घुटने के कारण हुई शख्स की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Shocking! महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सेक्स (Sex) के दौरान दम घुटने के कारण एक शख्स की मौत (Man dies of Suffocation) हो गई है. मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस के मुताबिक, नागपुर के खापरखेड़ा इलाके में एक लॉज में गुरुवार देर रात यह घटना घटी है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर में एक महिला से यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति के गले में रस्सी बांधी गई थी, लेकिन इससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि शख्स पिछले पांच सालों से महिला के साथ रिलेशनशिप में था. हालांकि महिला विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं. दोनों गुरुवार की रात समय बिताने के लिए एक लॉज आए थे.

कथित तौर पर सेक्स करने के लिए उत्तेजना बढ़ाने की खातिर महिला ने पुरुष के हाथ और पैर नायलॉन की रस्सी की मदद से कुर्सी से बांध दिए. यौन संबंध के लिए उत्तेजना को चरम पर पहुंचाने के लिए महिला ने शख्स के गले में एक और रस्सी बांध दी. कहा जा रहा है कि जब महिला शौचालय चली गई तभी वह कुर्सी फिसल गई, जिस पर शख्स को बांधा गया था. कुर्सी के फिसलने की वजह से गले में बंधी रस्सी शख्स के गले में फंदे की तरह फंस गई, जब महिला वापस लौटी तो देखा कि पुरुष बेजान सा पड़ा हुआ है और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है. यह भी पढ़ें: Sex New Rule: अगर सेक्स के दौरान की ये हरकत तो जाना पड़ सकता है जेल, UK में बना नया नियम

मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का कहना है कि शख्स को बेजान पड़ा देख महिला ने फौरन मदद के लिए लॉज कर्मी को बुलाया, जिसके बाद कुर्सी से शख्स को मुक्त कराया गया. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में ले लिया. इसके साथ की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने वेटर, लॉज के मैनेजर और कमरे में सर्विस देने वाले लड़के का बयान दर्ज किया है. हालांकि पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया है कि मृतक के साथ उनके नाजायज संबंध थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).