बॉलीवुड

Anju Mahendru Birthday: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड थी अंजू महेंद्रू, काका की इस आदत के चलते ठुकरा दिया था उनसे शादी का रिश्ता

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू ने बॉलीवुड में एक साथ काम करना शुरू किया. राजेश खन्ना जहां बेहद ही कम समय में पॉपुलर हो गए वहीं अंजू महेंद्रू वो मुकाम नहीं हासिल कर पा रही थी जिसकी उम्मीद थी. इसके बावजूद दोनों एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे थे.

Anju Mahendru Birthday: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड थी अंजू महेंद्रू, काका की इस आदत के चलते ठुकरा दिया था उनसे शादी का रिश्ता
अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना (Image Credit: Instagram/Facebook)

बॉलीवुड का सही मायने में पहला सुपरस्टार अगर कोई है तो वो हैं राजेश खन्ना(Rajesh Khanna). अपने गजब के स्टाइल और अंदाज से वो लड़कियों को अपना दीवाना बना लेते थे. राजेश खन्ना का बॉलीवुड में नाम डिंपल कपाड़िया और टीना मुनीम के साथ जुड़ा. लेकिन इन दोनों के अलावा राजेश खन्ना किसी के प्यार में गिरफ्तार हुए तो वो थी अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru). राजेश खन्ना के कॉलेज की दोस्त अंजू महेंद्रू संग उनका रिश्ता 7 साल तक चला. अंजू ये स्टार बेपनाह प्यार करता था. दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन काका एक आदत के चलते अंजू महेंद्रू ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू ने बॉलीवुड में एक साथ काम करना शुरू किया. राजेश खन्ना जहां बेहद ही कम समय में पॉपुलर हो गए वहीं अंजू महेंद्रू वो मुकाम नहीं हासिल कर पा रही थी जिसकी उम्मीद थी. इसके बावजूद दोनों एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे थे और शादी भी करना चाहते थे. लेकिन राजेश खन्ना की आदत से परेशान होकर अंजू से शादी से इनकार कर दिया. इस बात खुलासा उन्होंने अपने इंटरव्यू में किया है. उनके मुताबिक वो बेहद ही बिंदास और बेबाक थी. जबकि राजेश खन्ना थोड़े रूढ़िवादी किस्म के थे.

अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि राजेश खन्ना को उनके कपड़ों को लेकर काफी दिक्कत रहा करती थी. जब वो स्कर्ट पहनती तो राजेश खन्ना सहज महसूस नहीं करते थे. वो उनसे कहते कि टीम साड़ी क्यों नहीं पहनती? जब साड़ी पहनती तो तो कहते थे कि साड़ी क्यों पहनी हैं? उनकी एक फिल्म फ्लॉप हो जाने पर झल्ला जाते. वो मूडी किस्म के इंसान थे. छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता था.

अंजू की मां राजेश खन्ना की फैन थी वो भी चाहती थी दोनों शादी कर ले. लेकिन अंजू राजी नहीं हुई. बताया जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को 1966 से लेकर 1972 तक डेट किया था. जिसके बाद अंजू का नाम वेस्ट इंडीज के स्टार क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ भी जुड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).