Preity Zinta की मां से लेकर भाई तक आ चुके हैं कोरोना की चपेट में, एक्ट्रेस ने अब शेयर की राहत भरी खबर
प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें उनके भाई और मां नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करने के साथ प्रीति जिंटा ने लिखा कि तीन हफ्ते पहले मेरी मां, भाई, उनकी पत्नी, बच्चे और मेरे चाचा सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.
कोरोना वायरस (COVID 19) के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं. इसके संक्रमण से बॉलीवुड (Bollywood) भी अछूता नहीं रहा है. इंडस्ट्री के बड़े नाम इसकी चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने भी सोशल मीडिया के जरिये बताया कि उनके परिवार के सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए थे. जिसके बाद से वो काफी परेशान थी. लेकिन अब ये सभी कोरोना को मात दे चुके हैं. दरअसल प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें उनके भाई और मां नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करने के साथ प्रीति जिंटा ने लिखा कि तीन हफ्ते पहले मेरी मां, भाई, उनकी पत्नी, बच्चे और मेरे चाचा सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद अचानक से वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीनों जैसे शब्दों ने हमारे लिए मतलब ले लिया.’
प्रीति जिंटा ने आगे लिखते हुए बताया कि एक तरफ मेरा परिवार कोरोना से लड़ रहा था वहीं मैं अमेरिका में असहाय और शक्तिहीन महसूस कर रही थी. जो भी कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहा है उन्हें चेतावनी दी जाए कि यह रातोरात खतरनाक हो सकता है इसलिए कृपया ध्यान रखें मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें. आज जब मैंने ये सुना कि वो सभी कोरोना नेगेटिव आए हैं. मैं सुकून से सो सकती हूं. अब जाकर लग रहा है कि ये साल हमारे लिए अच्छा साल हुआ है.
View this post on Instagram
प्रीति जिंटा फिल्मों से दूर हैं और पति जीन गुडइनफ के साथ अमेरिका में रह रही हैं. वो आईपीएल में पंजाब टीम की मालकिन भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

