World Hindi Day 2021: अमिताभ बच्चन ने विश्व हिंदी दिवस पर कलात्मक अंदाज में फैंस को दी शुभकामनाएं, शेयर की ये Photos
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले सेलिब्रिटीज में से एक हैं. जिंदगी के इस पड़ाव पर भी वो अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के साथ ही अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते हैं.
- Read in
- English
World Hindi Day 2021: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले सेलिब्रिटीज में से एक हैं. जिंदगी के इस पड़ाव पर भी वो अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के साथ ही अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते हैं. जिस तरह से वो सोशल मीडिया पर अपने क्रिएटिव फोटोज और यादगार वीडियोज को शेयर करते हैं, उसे देख उनके फैंस का भी काफी इम्प्रेस्ड रहते हैं. आज के दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में बिग बी ने भी अपने चाहनेवालों को इस शुभ दिन की बधाई दी.
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर 3 फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो अलग-अलग अंदाज में पोज करते नजर आए. फोटो के बैकग्राउंड में हिंदी की वर्णमाला भी देखने को मिलती है. इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, "विश्व हिंदी दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ."
T 3779 - विश्व हिंदी दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ ! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/3wnsnRY7Xv
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 10, 2021
ये भी पढ़ें: World Hindi Day 2021: विश्व हिंदी दिवस आज, जानें इस भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं और लोग इस पर कमेंट करते हुए उन्हें हिंदी दिवस की बधाई भी दे रहे हैं. देश और दुनिया में हिंदी के महत्त्व को समझाने और भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से हिंदी दिवस को मनाया जाता है.
बात करें वर्क फ्रंट की तो अमिताभ बच्चन जल्द ही यान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

