The Immortal Ashwatthama Poster: विक्की कौशल ने Sci-Fi फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ का दमदार पोस्टर किया रिलीज
विक्की कौशल की फिल्म का ये दोनों ही पोस्टर काफी प्रोमिसिंग लग रहा है. इस फिल्म के लिए विक्की को अपना वेट बढ़ाना और घटना है.
विक्की कौशल (Vicky Kaushal ) की नई फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. फिल्म में विक्की का रोल कैसा होगा ये जानने के लिए हर कोई बेकरार है. ऐसे में अब विक्की कौशल ने अपनी इस नई फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है. जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. क्योंकि विक्की की इस फिल्म का पोस्टर मॉडर्न वर्ल्ड की झलक दिखा रहा है और एक अलग ही दुनिया का अनुभव करा रहा है. किसी हॉलीवुड फिल्म से मिलते जुलते इस पोस्टर को देखना सचमुच उत्साहित करने वाला है.
पहले पोस्टर में जहां शिव की बड़ी प्रतिमा के सामने हाथों में तलवार थामें अश्वत्थामा नजर आ रहें हैं. इस पोस्टर में उनकी तलवार से निकल रही बिजली मानों आस्मां से टूट कर गिरी हो. जबकि दूसरे पोस्टर में द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा किसी रोबोट के हाथों पर सवार आसमान से गिरती बिजली को थामे दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
विक्की कौशल की फिल्म का ये दोनों ही पोस्टर काफी प्रोमिसिंग लग रहा है. इस फिल्म के लिए विक्की को अपना वेट बढ़ाना और घटना है. द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को अमर बताया जाता है. वो कलयुग के अंत जिंदा रहेंगे. इस पोस्टर को मेकर्स ने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने के मौके पर रिलीज किया है. इस फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहें हैं. उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है. फिल्म का सारा VFX काम अमेरिका में किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

