बॉलीवुड

National Stock Exchange ने ट्विटर पर शेयर की एक्ट्रेस Mouni Roy की हॉट फोटोज, पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) ने आज जाने-अनजाने में सोशल मीडिया पर ऐसी गलती कर दी जिसके चलते उसे अब मजाक का पात्र बनना पड़ रहा है. एनएसई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की फोटोज शेयर कर दी गई.

National Stock Exchange ने ट्विटर पर शेयर की एक्ट्रेस Mouni Roy की हॉट फोटोज, पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी
एनएसई ने शेयर की मौनी रॉय की फोटोज (Photo Credits: Twitter)

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) ने आज जाने-अनजाने में सोशल मीडिया पर ऐसी गलती कर दी जिसके चलते उसे अब मजाक का पात्र बनना पड़ रहा है. एनएसई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की फोटोज शेयर कर दी गई. मौनी की प्रशंसा करती हुई कैप्शन के साथ उनकी ये तस्वीरें शेयर की गई. सोशल मीडिया पर एनएसई का ट्वीट वायरल हो गया जिसके बाद उसे डिलीट कर एक माफीनामा जारी किया गया.

ट्विटर पर मौनी की फोटोज देखने के बाद लोगों ने उस ट्वीट की स्क्रीनशॉर्ट लेकर उसे शेयर किया और साथ ही एनएसई का मजाक भी उड़ाया. इसके बाद एनएसई ने माफी मांगते हुए ट्वीट कर लिखा, "ये इंसान द्वारा की गई एक गलती थी जिसे एनएसई के ट्विटर अकाउंट को हैंडल करने वाली एजेंसी ने पोस्ट किया. हम उस असुविधा के माफी मांगते हैं और बताना चाहते हैं कि हमारा अकाउंट हैक नहीं हुआ था."

देखें एनसीई का वो ट्वीट जिसमें मौनी की फोटोज शेयर की गई थी:

एनएसई ने शेयर की मौनी रॉय की फोटोज (Photo Credits: Twitter)

 

बात करें मौनी रॉय तो छोटे पर्दे से अपनी शुरुआत करने वाली मौनी एकता कपूर के शो 'नागिन' में अपने रोल के लिए भी मशहूर हैं. इसी के साथ वो फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार संग लीड रोल में नजर आईं. अब वो जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).