क्रिकेट

Shoaib Malik Safe! पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का हुआ एक्सीडेंट, कार ट्रक से टकराई

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की कार का एक्सीडेंट हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक शोएब मलिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

Shoaib Malik Safe! पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का हुआ एक्सीडेंट, कार ट्रक से टकराई
शोएब मलिक का हुआ एक्सीडेंट (Photo: IANS/Twitter)

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) की कार का एक्सीडेंट हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक शोएब मलिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उनको किसी तरह की चोट नहीं आई है. इस दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि ये एक्सीडेंट नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर लाहौर के बाहर ही ये हादसा हुआ. भीषण टक्कर के बाद शोएब मलिक पूरी तरह सुरक्षित हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब मलिक की स्पोर्ट्स कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया. कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. हादसे में शोएब मलिक की स्पोर्ट्स कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया, लेकिन अच्छी बात यह है वे सुरक्षित हैं उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई हैं. Krunal Pandya ने वडोदरा के उपकप्तान के साथ की गाली-गलौज, खिलाड़ी ने प्रतिष्ठित T20 टूर्नामेंट से नाम लिया वापस. 

यहां देखें वीडियो:

दुर्घटनाग्रस्त कार:

शोएब मलिक पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेयर ड्राफ्ट कार्यक्रम से घर जा रहे थे और कुछ दूरी पर ही स्थित नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर के पास यह हादसा हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).