दिल्ली-NCR में आज ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण कई स्कूल बंद, आवाजाही में हो सकती है परेशानी
मोटर यान संशोधन अधिनियम के तहत बढ़े हुए जुर्माने के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने दिल्ली-एनसीआर में आज हड़ताल का आह्वान किया है. यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशंस (यूएफटीए) ने हड़ताल का आह्वान किया है. यूएफटीए में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों का दिल्ली-एनसीआर में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ शामिल है.