यूपी पुलिस ने लूटकेस का ट्रेलर शेयर करके फिल्मी अंदाज में लोगों को किया अलर्ट, कुणाल खेमू ने दिया ये जवाब
कुणाल केमू की फिल्म 'लुटकेस' का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे अपने मज़ेदार और प्रफुल्लित करने वाले कांसेप्ट के लिए बेहद पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर ने इस कदर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है कि यूपी पुलिस ने भी ट्वीट कर लोगों से अज्ञात सूटकेस से सावधान रहने की हिदायत की है.
हाल ही में कुणाल केमू (Kunal Khemu) की फिल्म 'लुटकेस' (Lootcase) का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे अपने मज़ेदार और प्रफुल्लित करने वाले कांसेप्ट के लिए बेहद पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लिया है, नतीजन प्रशंसक ट्रेलर को शेयर कर और उस पर कमेंट कर के फिल्म के प्रति अपना उत्साह व्यक्त कर रहे है.
ट्रेलर ने इस कदर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है कि यूपी पुलिस ने भी ट्वीट कर लोगों से अज्ञात सूटकेस से सावधान रहने की हिदायत की है. वे लिखते है, "अज्ञात वस्तु जैसे बैग या 'सूटकेस' को कभी न छुएं! इसकी सूचना तुरंत 100 नंबर पर दें."
अज्ञात वस्तु जैसे बैग या 'सूटकेस' को कभी न छुएं! इसकी सूचना तुरंत 100 नंबर पर दें।
Please do not touch unattended articles like bag or 'suitcase'. #Call100 immediately to report it.
VC:#LootcaseTrailer pic.twitter.com/bpR2exRplL
— UP100 (@up100) September 19, 2019
यह भी पढ़ें : Lootcase Official Trailer: कुणाल खेमू का कॉमिक अंदाज, एंटरटेनमेंट से भरा है फिल्म ‘लूटकेस’ का ये ट्रेलर
वही, मजाकिया स्वभाव वाले कुणाल केमू ने इस ट्वीट का जवाब दिया. लुटकेस में मुख्य अभिनेता कुणाल खेमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज नज़र आएंगे.
Don’t touch unattended bags because us bag mei kuch kaala hai!!
Call 100 to report it. https://t.co/OU5a4Jj36C
— kunal kemmu (@kunalkemmu) September 19, 2019
फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. लुटकेस 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

