बॉलीवुड

IIFA AWARDS WINNER 2019: सारा अली खान ने 'बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड' की जीत पर कहा- जय भोलेनाथ

बॉलीवुड में अपने डेब्यू के साथ सारा अली खान ने देशभर में लाखों लोगों का दिल जीत लिया है और कल रात अभिनेत्री ने आईफा पुरस्कार समारोह में बेस्ट डेब्यू का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस उपलब्धि से अभिभूत अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया है. सारा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह कैप्शन दिया.

IIFA AWARDS WINNER 2019: सारा अली खान ने 'बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड' की जीत पर कहा- जय भोलेनाथ
सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड में अपने डेब्यू के साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने देशभर में लाखों लोगों का दिल जीत लिया है और कल रात अभिनेत्री ने आईफा पुरस्कार समारोह (IIFA Awards Winner) में 'बेस्ट डेब्यू' का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस उपलब्धि से अभिभूत अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया है. सारा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह कैप्शन दिया.

इस खास अवसर पर सारा अली खान ने सफेद रंग का फ्लोरल गाउन पहना था और हर बार की तरह अपनी खूबसूरती से महफिल में चार चांद लगाते हुए नजर आई. अभिनेत्री के पास पहले से ही अपनी किटी में 11 ब्रांड के विज्ञापन हैं, जिनकी इस साल में ही अनुमानित वार्षिक आय 30 करोड़ से अधिक है और स्पोर्ट्स ब्रांड से लेकर ज्वेलरी ब्रांड तक, यही दर्शाता है कि वह एक वर्सटाइल अभिनेत्री है.

सारा ने 'बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस' आवर्ड के लिए खुशी जताते हुए कहा कि आपका धन्यवाद.

यह भी पढ़ें : IIFA Awards Winner 2019: राजी को मिला बेस्ट फिल्म का खिताब तो आलिया भट्ट बनी बेस्ट एक्ट्रेस, ये है पूरी विनर लिस्ट

इसके अलावा, अभिनेत्री हाल ही में घोषित इम्तियाज अली की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ और वरुण धवन (Varun Dhawan) की 'कुली नंबर 1' नजर आएंगी और दोनों ही में फिल्में अगले साल रिलीज़ होने की उम्मीद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).