जम्मू-कश्मीर: यशवंत सिन्हा को मिली जाने की इजाजत, फारूक अब्दुल्ला सहित बाकि नजरबंद नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जानें के बाद से ही विपक्ष वहां के मौजूदा हालात को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है. इसके साथ ही 5 अगस्त के मोदी सरकार के फैसले के बाद से ही विपक्ष के कई नेता श्रीनगर गए हैं.लेकिन सभी को श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया है. सिर्फ गुलाम नबी आजाद, सीताराम येचुरी को इजाजत मिली है.