Bigg Boss 13: क्या भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव हो गए हैं घर से बेघर?
वीकेंड का वार आने से पहले ही क्या इस हफ्ते भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव घर से बेघर हो गए हैं? खबर के मुताबिक घर वालों खेसारी को सबसे कम एक्टिव सदस्य बताया है.
इस हफ्ते घर से बेघर कौन होने जा रहा है इस सस्पेंस से पर्दा उठने में अभी कुछ ही घंटे बाकी है कि उससे पहले ही बिग बॉस (Bigg Boss) ने घर के सामने एक गुगली फेंक दी. बिग बॉस की इस गुगली चलते इस हफ्ते भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) घर से बेघर हो गए हैं. स्पॉटबॉय में छपी खबर की माने तो बिग बॉस के नए टास्क के चलते घर वालों ने खेसारी पर सबसे कम एक्टिव होने का आरोप लगाया है. जिसके चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ा है.
दरअसल बिग बॉस के नए एपिसोड में भी देखा जा सकता है सभी घर वालों को साथ बिठकर पूछा जाता है कि कौन सा ऐसा सदस्य है जिसका रोल घर में सबसे कम रहा है. जिसके बाद घर वाले खेसारी और रश्मि देसाई का एक बाद एक नाम लेने लगते हैं. लेकिन खबरों की माने तो इस टास्क के बाद अब खेसारी घर से बेघर हो चुके हैं.
दरअसल खेसारी से जब से घर में आए हैं तभी से उन्हें घर वाले सबसे कम एक्टिव सदस्य बता रहे हैं लेकिन 3 हफ़्तों की उनकी इस जर्नी के बाद वो घर से बेघर हो चुके हैं. वैसे आपको बता दे कि खेसारी घर में गायकी और शांत स्वभाव के लिए जाने गए और घर में उन्हें बेहद ही कम मुद्दों पर अपनी राय देते हुए या स्टैंड लेते हुए देखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2019 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

