बॉलीवुड

'हरे राम' लिखा हुआ रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर वाणी कपूर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

रमा सावंत नाम के शख्स ने मुंबई एन एम् जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में वाणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं. रमा सावंत ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है.

'हरे राम' लिखा हुआ रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर वाणी कपूर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
वाणी कपूर (Image Credit: Instagram)

फिल्म वॉर (War) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल चुकी एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) अब मुश्किल में पड़ती दिखाई दे रही हैं. क्योंकि वाणी कपूर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है. दरअसल वाणी कपूर पर ये मुसीबत उनकी ड्रेस के कारण आई हैं. दरअसल कुछ दिन पहले वाणी कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बोल्ड फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में वाणी ने डीप नेक ड्रेस पहनी थी. जबकि ड्रेस के उपर राम नाम लिखा हुआ था. ऐसे में वाणी ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की वो लोगों के लोगों के निशाने पर आ गई. जिसके बाद वाणी को उनकी इस ड्रेस के लिए ट्रोल भी किया जाने लगा. ऐसे में वाणी ने अपनी उस फोटो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया.

लेकिन इसके बाद भी मामला शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि अब रमा सावंत (Rama Sawant) नाम के शख्स ने मुंबई के एन एम् जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन (N M Joshi Marg police station) में वाणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं. रमा सावंत ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रमा सावंत ने कहा कि वाणी कपूर को स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए पुलिस स्टेशन भी बुलाया गया था.

पिछले 6 सालों से इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस काम कर रही वाणी कपूर ने महज तीन हिंदी फिल्मों में काम किया है. उनकी आखिरी फिल्म वॉर थी जिसमें वो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था. फिलहाल वाणी की आनेवाली फिल्म शमशेरा है जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ नजर आने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2019 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).