बॉलीवुड

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की 'रेड 2' ने तीसरे वीकेंड में पार किए 150 करोड़, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी नहीं थमी रफ्तार

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. तीसरे वीकेंड के बाद फिल्म की कुल कमाई 153.67 करोड़ तक पहुंच चुकी है. खास बात यह है कि दो बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'रेड 2' की पकड़ कमज़ोर नहीं हुई है.

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की 'रेड 2' ने तीसरे वीकेंड में पार किए 150 करोड़, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी नहीं थमी रफ्तार
Raid 2 Trailer, T-Series (Photo Credits: Youtube)

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. तीसरे वीकेंड के बाद फिल्म की कुल कमाई 153.67 करोड़ तक पहुंच चुकी है. खास बात यह है कि दो बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'रेड 2' की पकड़ कमज़ोर नहीं हुई है. बीते हफ्ते रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्मों – ‘Final Destination: Bloodlines’ और ‘Mission Impossible: The Final Reckoning’ – ने भले ही थिएटर्स में बड़ी हिस्सेदारी ली हो, लेकिन ‘रेड 2’ ने अपने दर्शकों को बांधे रखा. वीकेंड 3 में फिल्म ने शुक्रवार को 3.12 करोड़, शनिवार को 4.51 करोड़ और रविवार को 5.82 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इस वीकेंड की कमाई 13.45 करोड़ रही. Raid 2 Review: सत्ता, भ्रष्टाचार और सस्पेंस का घमासान, 'रेड 2' में रितेश देशमुख और अजय देवगन की काटे की टक्कर!

फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जब तक 'हाउसफुल 5' 6 जून को रिलीज नहीं होती, तब तक ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर स्थिर कमाई जारी रखेगी. कंटेंट और परफॉर्मेंस के बलबूते पर यह फिल्म दर्शकों के दिल में जगह बनाने में सफल रही है. ‘रेड 2’ को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और इसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और अमित सियाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है और अजय देवगन इसमें एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में नज़र आ रहे हैं.

'रेड 2' का कारोबार:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘रेड 2’ आने वाले दिनों में 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर पाती है या नहीं. फिलहाल, फिल्म की रफ्तार और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए उम्मीदें ज़रूर जगी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2025 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).