करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन पर पंजाब के 3 जिलों में सरकारी छुट्टी
सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरु नानक देवजी के 550वें प्रकाशोत्सव (550th birth anniversary of Baba Guru Nanak) के अवसर पर पंजाब की सरकार ने गुरदासपुर, अमृतसर व कपूरथला में 9 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया है. इस दौरान सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कारपोरेशन और स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना करेंगे. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले में स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक के पास की सीमा से महज 4.5 किलोमीटर की दूरी पर है.