दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा- कांग्रेस सत्ता में आई तो फ्री देंगे 600 यूनिट बिजली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तरफ से प्रचार अभियान शुरू हो गया. इस बीच, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम आपको 600 यूनिट तक बिजली में राहत देंगे. सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मैं चुनाव के कारण ऐसा नहीं कह रहा हूं, यह आपका पैसा है और इससे आपको लाभ होना चाहिए.