विदेश

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जब रॉकेट दागने की आवाज पर मंच छोड़ कर भागे: देखें VIDEO

गाजा की ओर से रॉकेट दागे जाने के सायरन की आवाज आने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को एक रैली बीच में ही छोड़ दी. वह अगले दिन होने वाली पार्टी की प्राइमरी के लिए प्रचार कर रहे थे. हाल के महीनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब रॉकेट की आवाज सुनने के बाद उन्हें कोई कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा हो. इजरायल की सेना ने एक वक्तव्य में कहा, गाजा पट्टी से इजरायल क्षेत्र की ओर प्रक्षेपास्त्र दागा गया जिसे आयरन डोम रक्षा प्रणाली ने रोक लिया. इसमें कहा गया कि प्रक्षेपास्त्र दागने के बाद फलस्तीन एनक्लेव के निकट और दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे. अश्केलॉन में ही प्रधानमंत्री रैली कर रहे थे. इजरायल के सरकारी प्रसारणकर्ता केएएन11 ने तस्वीरें जारी की जिसमें सुरक्षा गार्ड नेतन्याहू को ‘रेड अलर्ट’ के बारे में बताता नजर आ रहा है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जब रॉकेट दागने की आवाज पर मंच छोड़ कर भागे: देखें VIDEO
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Photo Credit - IANS)

यरुशलम:- गाजा की ओर से रॉकेट दागे जाने के सायरन की आवाज आने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ( PM Benjamin Netanyahu ) ने बुधवार शाम को एक रैली बीच में ही छोड़ दी. वह अगले दिन होने वाली पार्टी की प्राइमरी के लिए प्रचार कर रहे थे. हाल के महीनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब रॉकेट की आवाज सुनने के बाद उन्हें कोई कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा हो. इजरायल की सेना ने एक वक्तव्य में कहा, गाजा पट्टी से इजरायल क्षेत्र की ओर प्रक्षेपास्त्र दागा गया जिसे आयरन डोम रक्षा प्रणाली ने रोक लिया. इसमें कहा गया कि प्रक्षेपास्त्र दागने के बाद फलस्तीन एनक्लेव के निकट और दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे. अश्केलॉन में ही प्रधानमंत्री रैली कर रहे थे. इजरायल के सरकारी प्रसारणकर्ता केएएन11 ने तस्वीरें जारी की जिसमें सुरक्षा गार्ड नेतन्याहू को ‘रेड अलर्ट’ के बारे में बताता नजर आ रहा है.

इससे पहले, 10 सितंबर को लिकुड पार्टी के प्रमुख को दक्षिणी शहर अशदोद में एक चुनावी रैली छोड़कर जाना पड़ा था क्योंकि गाजा पट्टी से हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे थे. इजरायल की सेना ने बताया कि पिछले हफ्ते गाजा से इजरायल की ओर दो रॉकेट दागे गए थे. इसके जवाब में इजरायल के दो लड़ाकू विमानों ने हमास के प्रतिष्ठानों पर बम बरसाए थे.

गौरतलब हो कि सीरिया के साथ लगती सीमा के निकट सेना के शिविर के दौरे पर आये नेतन्याहू ने कहा था, हमारे क्षेत्र में और हमारे खिलाफ ईरान की आक्रामकता जारी है. नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के तीन मामलों में आरोप तय किए थे जिसके कारण वह अपने राजनीतिक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).