क्रिकेट

The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस ऑक्शन में विश्व क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है. इनमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) शामिल हैं. इसके अलावा सिकंदर रजा (Sikandar Raza), जेसन होल्डर (Jason Holder), शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer), एडेन मार्करम (Aiden Markram) और सुनील नरेन (Sunil Narine) जैसे बड़े खिलाड़ी भी ऑक्शन में नजर आएंगे. इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है.

The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
The Hundred Auction

The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India Details: इंग्लैंड में खेले जाने वाले क्रिकेट के तेज और रोमांचक फॉर्मेट का टूर्नामेंट द हंड्रेड एक बार फिर सुर्खियों में है. इस फ्रेंचाइजी आधारित लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेती हैं. खास बात यह है कि द हंड्रेड के इतिहास में पहली बार प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है. अभी तक इस लीग में खिलाड़ियों को टीमों द्वारा ड्राफ्ट सिस्टम के जरिए चुना जाता था, लेकिन अब ऑक्शन प्रणाली को अपनाया गया है. New Zealand vs South Africa T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाएगी टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

द हंड्रेड 2026 के पहले ऑक्शन के लिए 240 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 2.05 मिलियन पाउंड का पर्स दिया गया है. हालांकि ऑक्शन से पहले टीमों को कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करने और डायरेक्ट साइनिंग का मौका दिया गया था, जिसके चलते उनके पर्स से कुछ रकम पहले ही खर्च हो चुकी है.

टीमों को अधिकतम 18 खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति

द हंड्रेड लीग में सभी टीमों को अधिकतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वाड बनाने की अनुमति है. इसके अलावा फाइनल स्क्वाड में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है. ऑक्शन के लिए रजिस्टर खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है - हीरो प्लेयर्स, रैंक्ड प्लेयर्स और नॉमिनेटेड प्लेयर्स.

इस ऑक्शन में विश्व क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है. इनमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) शामिल हैं. इसके अलावा सिकंदर रजा (Sikandar Raza), जेसन होल्डर (Jason Holder), शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer), एडेन मार्करम (Aiden Markram) और सुनील नरेन (Sunil Narine) जैसे बड़े खिलाड़ी भी ऑक्शन में नजर आएंगे. इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है.

भारत में कब और कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण

इस बार इंडियन प्रीमियर लीग की कई फ्रेंचाइजियों ने द हंड्रेड की टीमों में भी निवेश किया है, जिसके कारण भारतीय क्रिकेट फैंस की दिलचस्पी इस ऑक्शन में और बढ़ गई है.

भारत में द हंड्रेड ऑक्शन 2026 का सीधा प्रसारण द हंड्रेड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा. फैंस यहां पर इस ऑक्शन की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे से होगी.

इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने पहले ही रिटेन या डायरेक्ट साइनिंग के जरिए टीम में किया शामिल

वेल्स फायर (Welsh Fire): मार्को यान्सन, फिल साल्ट, रचिन रवींद्र और क्रिस वोक्स.

ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets): टिम डेविड, बेन डकेट, मिचेल सेंटनर और टॉम बैंटन.

नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers): नाथन एलिस, मिचेल मार्श, हैरी ब्रूक और ब्रायडन कार्स.

सदर्न ब्रेव (Southern Brave): जेमी स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ट्रिस्टन स्टब्स और जोफ्रा आर्चर.

ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles): निकोलस पूरन, विल जैक्स, राशिद खान और सैम करन.

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals): लियम डॉसन, नूर अहमद, जोस बटलर और हेनरिक क्लासेन.

लंदन स्पिरिट (London Spirit): डेवाल्ड ब्रेविस, लियम लिविंगस्टोन, एडम जम्पा और जेमी ओवरटन.

बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix): रेहान अहमद, डुनेथ फरेरिया, मिचेल ओवेन और जैकब बेथेल.

द हंड्रेड के इतिहास में पहली बार हो रहा यह प्लेयर ऑक्शन लीग को और रोमांचक बना सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम किन बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाकर अपनी टीम को मजबूत बनाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2026 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).