Mumbai Indians IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल की सबसे सफल टीम है. हालांकि 2020 के बाद से मुंबई इंडियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है. ऐसे में टीम की नजर इस बार रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने पर होगी. The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
क्विंटन डी कॉक और शेरफेन रदरफोर्ड की वापसी
आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले और नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में कई अहम बदलाव किए हैं. नीलामी में साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) की टीम में वापसी हुई है, जो टॉप ऑर्डर में मजबूती देंगे. वहीं ट्रेड के जरिए शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) को भी टीम में शामिल किया गया है, जो मध्यक्रम में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं.
गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. इन तीनों तेज गेंदबाजों की मौजूदगी से मुंबई इंडियंस का पेस अटैक काफी मजबूत नजर आ रहा है.
वानखेड़े स्टेडियम में 29 मार्च से शुरू होगा मुंबई का अभियान
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में करेगी. यह मुकाबला टूर्नामेंट के पहले चरण में मुंबई इंडियंस का पहला मैच होगा.
इसके बाद टीम का दूसरा मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ खेला जाएगा. तीसरा मैच 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ होगा. वहीं 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) आमने-सामने होंगे.
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चहर, मयंक मार्कंडे, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार.
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा प्रतिभाएं भी शामिल हैं. मुंबई इंडियंस एक बार फिर आईपीएल 2026 में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में सबसे पहले छह खिताब जीतने वाली टीम बन पाती है या नहीं.













QuickLY