क्रिकेट

Hardik Pandya Controversy: हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया. उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मैचों में खेलते हुए 27.12 की औसत से 217 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी देखने को मिले. गेंदबाजी में भी हार्दिक पांड्या ने अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 32.33 की औसत से 9 विकेट अपने नाम किए.

Hardik Pandya Controversy: हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
Hardik Pandya (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Hardik Pandya Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 रन से जीत दर्ज की और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाते हुए नजर आए. इस दौरान कई खिलाड़ियों के हाथ में तिरंगा था और वे जीत की खुशी जाहिर कर रहे थे. इसी बीच अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर एक विवाद सामने आया है. पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

शिकायतकर्ता ने सख्त कार्रवाई की मांग की

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के खिलाफ पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में वकील वाजेद खान ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा हुआ था और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में शिकायतकर्ता ने कहा कि 1971 के नेशनल फ्लैग एक्ट के सेक्शन 2 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. उनका कहना है कि हार्दिक पांड्या जश्न में इतने खो गए थे कि उन्होंने तिरंगे को पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटकर जश्न मनाया, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NEWS9 (@news9live)

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिस ने पहले कहा कि घटना यहां नहीं हुई है. इसके बाद उन्होंने पुलिस से कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है और इसलिए यहां शिकायत दर्ज की जा सकती है. इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली और उन्हें उसकी कॉपी भी दे दी.

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में हार्दिक पांड्या की अहम भूमिका

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया. उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मैचों में खेलते हुए 27.12 की औसत से 217 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी देखने को मिले. गेंदबाजी में भी हार्दिक पांड्या ने अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 32.33 की औसत से 9 विकेट अपने नाम किए.

इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी हार्दिक पांड्या की भूमिका बेहद अहम रही थी. उस मैच में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 19वां ओवर फेंकते हुए शानदार गेंदबाजी की और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2026 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).