New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, T20I Series 2026: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला रविवार यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल स्टेडियम (Bay Oval Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2023 में खेला था इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल इतिहास के टॉप-5 अनोखे रिकॉर्ड, कई सालों से कायम हैं ये कारनामे, अब तक कोई नहीं तोड़ पाया
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया ने फाइनल में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 96 रन से मुकाबला हार गई थी. अब वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी.
इस सीरीज के पहले तीन मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले कई खिलाड़ी रेस्ट पर चले जाएंगे. न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान मिशेल सैंटनर पहले तीन मैचों में टीम की कमान संभालेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में कप्तानी टॉम लाथम करेंगे. डेवोन कॉनवे और लॉकी फर्ग्यूसन भी शुरुआती तीन मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और टिम साइफर्ट को रेस्ट दिया गया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज मैट हेनरी हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं, इसलिए वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे.
इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड टीम में तीन नए खिलाड़ियों को मौका मिला है. टॉप ऑर्डर बल्लेबाज केटीन क्लार्क और निक केली को पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है. वहीं स्पिन गेंदबाज जेडन लेनोक्स को भी पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में मौका मिला है.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल (NZ vs SA T20I Series 2026 Schedule)
15 मार्च : पहला टी20 मैच : बे ओवल, माउंट माउंगानुई
17 मार्च : दूसरा टी20 मैच : सेडोन पार्क, हैमिल्टन
20 मार्च : तीसरा टी20 मैच : ईडन पार्क, ऑकलैंड
22 मार्च : चौथा टी20 मैच : स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
25 मार्च : पांचवां टी20 मैच : हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड (NZ vs SA Head to Head in T20Is)
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 7 मुकाबलों में जीत मिली है.
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम (NZ vs SA T20I Squads)
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान) (तीन मैच), कैटेने क्लार्क (आखिरी दो मैच), जोश क्लार्कसन, डेन क्लेवर (विकेटकीपर) (आखिरी दो मैच), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) (पहले तीन मैच), लॉकी फर्ग्यूसन (दूसरा और तीसरा मैच), जैक फॉल्क्स, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (कप्तान) (आखिरी दो मैच), जेडन लेनॉक्स (आखिरी दो मैच), कोल मैककोंची, जिम्मी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी.
दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, नकोबानी मोकोएना, एंडिले सिमेलाने, लुथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन और जेसन स्मिथ
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY