Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 1st ODI Match Winner Prediction: पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश की मेजबानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 11 मार्च को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं. जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI 2026 Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. पाकिस्तान की टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ पाई थी, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम संयोजन में कई बदलाव किए हैं और कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है.
वहीं बांग्लादेश की टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले पाई थी. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का दौरा करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली. अंत में टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया. अब बांग्लादेश की टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी करते हुए अपना आत्मविश्वास वापस हासिल करना चाहेगी.
दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम में छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनमें साहिबजादा फरहान, अब्दुल समद, माज सादाकत, मोहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद और शमील हुसैन शामिल हैं. वहीं अनुभवी खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, फहीम अशरफ और सलमान अली आगा जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. हालांकि बाबर आजम, फखर जमान और साइम अयूब को इस सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है.
ये टीम मार सकती है बाजी (BAN vs PAK 1st ODI Winner Prediction)
मौजूदा टीम संयोजन और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए बांग्लादेश की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. ढाका की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है, जिसका फायदा बांग्लादेश को मिल सकता है. मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन और तनवीर इस्लाम जैसे स्पिनर इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं बल्लेबाजी में लिटन दास और नजमुल हुसैन शांतो टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं.
हालांकि पाकिस्तान की टीम में भी कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और साहिबजादा फरहान बल्लेबाजी में बड़ा योगदान दे सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और मोहम्मद वसीम विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं.
बांग्लादेश की जीत की संभावना: 55%
पाकिस्तान की जीत की संभावना: 45%
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 1st ODI Playing Prediction)
बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदय, लिटन दास (विकेटकीपर), आफिफ हुसैन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तास्किन अहमद.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, अब्दुल समद, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, फैसल अकरम.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस पहले वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY