यूपी में थम नहीं रहे रेप के मामले, अब मुरादाबाद में नाबालिग से बलात्कार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
यूपी में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उन्नाव गैंगरेप और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मुरादाबाद में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. इस केस के सामने आने के बाद सूबे की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है. इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू है.
नई दिल्ली. यूपी में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उन्नाव गैंगरेप और हत्या (Unnao Rape) का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मुरादाबाद (Moradabad) में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. इस केस के सामने आने के बाद सूबे की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है. इस मामले में पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू है.
बता दें कि यह पूरा मामला मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार एक आठ साल की बच्ची के साथ अज्ञात आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद मासूम बच्ची गांव से थोड़ी ही दूर बदहवास हालत में ग्रामीणों को मिली. यह भी पढ़े-उन्नाव रेप केस: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट का बड़ा फैसला, कुलदीप सिंह सेंगर को मिली उम्रकैद की सजा, 25 लाख का जुर्माना
मुरादाबाद में नाबालिग से बलात्कार-
A minor girl was allegedly raped in Moradabad on December 22. Police say,"the victim has been admitted to a hospital in Meerut. Case registered against unknown persons. We are investigating the matter." pic.twitter.com/dLkshHGDga
— ANI UP (@ANINewsUP) December 25, 2019
वही इस मामले में एसपी सिटी अमित आनंद ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. साथ ही आरोपी की तलाश शुरू है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

