Sex-Sorted Semen Technology: सेक्स-सॉर्टेड सीमन तकनीक क्या है? जिसकी मदद से केरल ने दो मादा बछड़ों के जन्म के साथ मवेशी प्रजनन क्षेत्र में हासिल की एक दुर्लभ उपलब्धि
केरल ने जुड़वां मादा बछड़ों के दो सेटों के जन्म के साथ मवेशी प्रजनन के क्षेत्र में एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है, जो त्वरित नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. राज्य द्वारा सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तकनीक को अपनाने के बाद से यह पहली बार हुआ है, जिसका उद्देश्य मवेशियों की गुणवत्ता को बढ़ाना और किसानों के मुनाफे को अधिकतम करना है.