महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़कर हुई 17, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा नहीं बंद होगा मॉल और थियेटर
चीन के वूहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप अब पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है. कोरोना वायरस की चपेट में तकरीबन 110 से भी ज़्यादा देश हैं. जहां पर वायरस से संक्रमण के मामले सामने आए हैं. वहीं अगर भारत की बात करें तो कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 81 के करीब पहुंच गई है. जिसके बाद देश के सभी राज्य अलर्ट पर हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि महाराष्ट्र में आज रात 12 बजे से मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, नागपूर, पिंपरी चिंचवड में जिम, मॉल, स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल 30 मार्च तक बंद रहेंगे. वहीं 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा सामन्य समय पर होते रहेंगे.