कोरोना से जंग: मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल की COVID-19 से मौत, अब तक 3 लोगों की गई जान
कोरोना वायरस एक ऐसी महामारी है जो आम लोगों की जान लगातार निगलती जा रही है. कोरोना वायरस को हराने के पुलिस, मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर, नर्स लगातार मेहनत कर रहे हैं. लोगों के जान की रक्षा करने वाले ये वीर खुद कोरोना वायरस के शिकार होते जा रहे हैं. मुंबई में पुलिस का एक और जवान कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवा बैठा. एचसी शिवाजी नारायण सोनवने कुर्ला ट्रैफिक डिवीजन में तैनात थे जो कि 56 वर्ष के थे. मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले रविवार को प्रदेश की राजधानी मुंबई में एक 52 वर्षीय कोरोना पीड़ित हेड कांस्टेबल संदीप सुर्वे की मौत हो गई थी. अब तक कोरोना वायरस के कारण तीन पुलिसवालों की मौत हो चुकी हैं.