बॉलीवुड

राष्ट्रपति का गलत नाम बताकर ट्रोल हो चुकी आलिया भट्ट के उस किस्से को अर्जुन कपूर ने किया याद

कॉफी विद करण में जब करण ने आलिया से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा था और उन्होंने अति उत्साहित होकर पृथ्वीराज चौहान का नाम के लिया था.

राष्ट्रपति का गलत नाम बताकर ट्रोल हो चुकी आलिया भट्ट के उस किस्से को अर्जुन कपूर ने किया याद
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट (Image Credit: Instagram)

करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) में जब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार पहुंची तो उन्होंने कई ऐसी बातें कही जो आज तक उनका पीछा नहीं छोड़ रही है. शायद आलिया उस एपिसोड को अपनी लाइफ से हमेशा मिटा देना चाहेंगी. क्यूंकि इस एपिसोड के बाद आलिया के IQ लेवल तक पर बातें होने लगी थी. क्योंकि जब करण ने उनसे भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा था और उन्होंने अति उत्साहित होकर पृथ्वीराज चौहान का नाम के लिया था. जबकि वरुण ने मनमोहन सिंह का नाम लिया था. सालो बाद अब एक बार फिर आलिया के GK का जिक्र उठा है.

दरअसल अर्जुन कपूर जब फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा की यूट्यूब सीरीज बॉलीवुड लॉकडाउन क्विज में पहुंचे तो उन्होंने एक्टर से जुहू का पिन कोड पूछा. जिस पर अर्जुन ने अपने एरिया का पिनकोड बता दिया. अर्जुन ने कहा कि उनके एरिया का पिन कोड 400049 है. यह भी पढ़े: क्वारंटाइन में अर्जुन कपूर का हाल हुआ हेरा फेरी के बाबू भैया जैसा, शेयर किया ये मजेदार वीडियो

इस सवाल के जवाब के बाद अर्जुन ने अनुपमा से कहा कि 'आपको क्या लगा कि मुझे अपना पिन कोड नहीं पता होगा. आपने एक्टर्स के लिए बेंचमार्क बहुत कम सेट किया है. लोग सोचते होंगे कि आलिया के कॉफी विद करण वाले उस एक सवाल ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के IQ को बर्बाद कर दिया.' वेल अब आलिया का इस पर क्या जवाब आता है वो देखना इंटरस्टिंग होगा. अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने एक साथ फिल्म 2 स्टेट्स में काम किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).