क्वारंटाइन में अर्जुन कपूर का हाल हुआ हेरा फेरी के बाबू भैया जैसा, शेयर किया ये मजेदार वीडियो
कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन होने के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है, ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी ज़्यादा से ज़्यादा अपने घर की साफ़ -सफाई और कुकिंग करते हुए फोटोज़ और वीडियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसे देखकर आप लोट पोट हो जाओगे.
कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन होने के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है. ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी ज़्यादा से ज़्यादा अपने घर की साफ़ -सफाई और कुकिंग करते हुए फोटोज़ और वीडियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसे देखकर आप लोटपोट हो जाओगे. अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म हेराफेरी (Hera Pheri) के 3 वीडियो शेयर किये है. जिसमें वो यह संदेश देना चाहते है की क्वारंटाइन (Quarantine) में उनके साथ अगर कोई इस तरह का बर्ताव करता है तो वो क्या करेंगे?
सबसे पहले वीडियो में उन्होंने मेंशन किया है अगर कोई उन्हें 12 बजे से पहले उठाएंगे तो वो क्या करना चाहेंगे इस वीडियो में हेराफेरी के बाबुराव बनेंगे. और दूसरे वीडियो में उन्होंने लिखा है जब में सुबह सुबह किसी को वर्कआउट वीडियो पोस्ट करते हुए देखता हूं तो मेरा यह रिएक्शन होता है. इसका रिएक्शन देखकर आपकी हंसी रुक ही नहीं पाएगी. तीसरे वीडियो में जब कोई उनके भाई बहन नेटफ्लिक्स का पासवर्ड मांगेंगे तो उनका क्या रिएक्शन होगा यह देखने के बाद आपकी हंसी छुट जाएगी. ये भी पढ़ें: वरुण धवन के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने शेयर की ये यादगार फोटो, लिखा- हैप्पी बर्थडे द कंटेंट मेकर
इस पोस्ट में अर्जुन ने हेरा फेरी के मीम्स शेयर किए है. जिस पर उन्होंने अपनी सिचुएशन के अनुसार उसे पोस्ट किया है. जिसे देख कर आपको इस बोरिंग क्वारंटाइन में आपकी हंसी छुट जाएगी. बता दें की इस पोस्ट की खास बात यह की अर्जुन की बहन ने जब अर्जुन से कमेंटस के जरिए पुछा कौन नेटफ्लिक्स का पासवर्ड मांगता है क्लियर करो तब अर्जुन ने कहा की वे खुद ही पासवर्ड मांगते है.
इस पोस्ट पर अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने कमेंट्स किया है 'हाहाहा बेस्ट'. अर्जुन के इस पोस्ट को लीग काफी पसंद कर रहे हैं. 1 लाख 33 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. तो वही उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंटस पर कमेंट्स कर रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

