टीवी

Lockdown: सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन के अंदाज में शेयर किया फनी Video, कहा- हम क्वारंटाइन भी वहीं हुए जहां नेटवर्क कम था

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का रोल निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने इंटरनेट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जहां वो अजय देवगन के अंदाज में क्वारंटाइन की अपनी दास्तां सुनाते हुए नजर आए.

Lockdown: सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन के अंदाज में शेयर किया फनी Video, कहा- हम क्वारंटाइन भी वहीं हुए जहां नेटवर्क कम था
सुनील ग्रोवर (Photo Credits: Instagram)

Coronavirus in India: कोरोना वायरस के कारण जबसे लॉकडाउन (Lockdown) का आदेश दिया गया है तभी से भी टीवी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने-अपने घर पर मौजूद हैं जहां ये सभी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से इंटरैक्ट कर रहे हैं. कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का रोल निभाने वाले सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने इंटरनेट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जहां वो अजय देवगन (Ajay Devgn) के अंदाज में क्वारंटाइन की अपनी दास्तां सुनाते हुए नजर आए.

सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपने वीडियो में अजय देवगन के स्टाइल में कहा, "हमें तो अपनों के लुटा गैरों में कह दम था, हम क्वारंटाइन भी वहीं हुए जहां नेटवर्क कम था." सुनील के इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Network issues

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

इस वीडियो को सुनील ने कैप्शन दिया, "नेटवर्क इशूज.' इसपर अपारशक्ति खुराना और अंगद बेदी ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ भी की है. ये भी पढ़ें: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के जन्मदिन पर अजीज दोस्त सुनील ग्रोवर ने किया ऐसा ट्वीट, पढ़ें

आपको बता दें कि सुनील भी इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं लॉकडाउन की इस स्थिति में उनसे जुड़े हुए रहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).