हादसा: टीवी सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' के सेट पर लगी आग, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का जला हाथ
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग के दौरान उनका हाथ जल गया. इस हादसे के चलते सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स भी सकपका गए. बताया गया कि हादसे के बाद आग पर फौरन काबू पा लिया गया.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' (Mere Dad Ki Dulhan) की शूटिंग के दौरान उनका हाथ जल गया. इस हादसे के चलते सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स भी सकपका गए. बताया गया कि हादसे के बाद आग पर फौरन काबू पा लिया गया. ये भी पढ़ें: श्वेता तिवारी ने टूटी शादियों को लेकर दिया बयान, कहा-इन मामलों में महिला को दोषी ठहराना आसान
न्इयूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आ रहीं श्वेता तिवारी इस शो के लिए शूट कर रही थी. यहां उन्हें अपने को-एक्टर फहमान खान (Fahmaan Khan) के साथ उन्हें 'जब वी मेट' का एक सीन रीक्रिएट करना था. इस दौरान उन्हें अपनी साड़ी और स्कार्फ को जलाना था लेकिन गलती से पीछे मौजूद पर्दे ने आग पकड़ ली और इसमें श्वेता का हाथ भी जल गया.
ऐसे में मौके पर मौजूद प्रोडक्शन टीम आग बुझाने को दौड़ी और उसे तुरंत काबू में किया गया. इसके चलते बड़ा खतरा टल गया अन्यथा सेट पर बड़ा हादसा हो सकता था.
मीडिया से की बातचीत में फहमान ने बताया कि आग बुझाने के चक्कर में श्वेता का हाथ भी जल गया लेकिन सही समय पर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया. ये भी बताया गया कि चोट लगने के बाद श्वेता ने अपने सीन को पूरी तरह से शूट किया.
श्वेता के टीवी शो में एक्टर वरुण बडोला (Varun Badola) भी नजर आ रहे हैं. इस कार्यक्रम के अलावा श्वेता हाल ही में शो 'हम तुम और देम' में एक्टर अक्षय ओबेरॉय के साथ नजर आईं थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2020 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

