कोरोना से जूझ रहा पाकिस्तान लेकिन फिर कर रहा है खुराफात, LOC पर PAK सैनिकों ने फिर की फायरिंग- मिला मुंहतोड़ जवाब
इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस से दो-दो हाथ कर रहा है. लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) ही एक मुल्क ऐसा है जो इस मुश्किल की घड़ी में अपने लोगों की रक्षा करने के बजाय भारत से अपनी दुश्मनी साध रहा है. दरअसल पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर नौशेरा, राजौरी, किरनी सेक्टर में फायरिंग की. इस दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से मोर्टार दागे भी दागे. पाकिस्तानी सेना पिछले कई दिनों से लगातार भारतीय सीमा पर फायरिंग कर रहा है. इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात पास के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर के अलावा इस सेक्टर के अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी.