हार्दिक पांड्या ने दिखाया अपना टाइगर टैटू तो मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने ऐसे किया रियेक्ट
हार्दिक पांड्या इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने जा रही सीरीज से मैदान पर दोबारा वापसी करने वाले थे. लेकिन कोरोना के भय के चलते इसे टाल दिया गया.
पिछले साल बैक इंजरी के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मैदान पर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) में वो भी अपने घर पर बैठे हुए है और इस महामारी के खत्म होने की राह देख रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या बराबर एक्टिव हैं और हर बार नए नए वीडियो और फोटोज से फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में अब हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर अपना टाइगर टैटू फ्लांट करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल हार्दिक को टैटू का बड़ा शौक है और उनके शरीर पर कई टैटू देखे जा सकते हैं. उनके शरीर पर कुल 8 टैटू बने हुए हैं. लेकिन इस बार हार्दिक ने अपने टाइगर टैटू दिखाते हुए एक कैप्शन लिखा है. जिसे देखने के बाद साफ पता चलता है कि वो अपनी वापसी को लेकर कितने बेकरार हैं और मैदान पर किस तरह का धमाका करना चाहते हैं.
हार्दिक पांड्या ने टाइगर टैटू अपने वर्कआउट सेशन के बाद शेयर किया है. क्योंकि फोटो में पूरी तरह से पसीने में भीगे से मालूम पड़ रहे हैं. तो वहीं हार्दिक की इस फोटो पर उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने भी कई सारे इमोजी पोस्ट कर उनकी हौसलाअफजाई करती दिखाई दी.
आपको बता दे कि हार्दिक पांड्या इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने जा रहे सीरिज से दोबारा वापसी करने वाले थे. लेकिन कोरोना के भय के चलते इसे टाल दिया गया. जिसके बाद उनकी निगाहें आईपीएल मुकाबले पर थी. जहां वो मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलते हुए कमाल दिखाना चाहते थे लेकिन ये भी कोरोना वायरस के चलते पीछे धकेल दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

