क्रिकेट

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े टीम स्कोर, वीरेंद्र सहवाग से लेकर रोहित शर्मा तक ने खेली यादगार पारियां

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट का इतिहास कई यादगार मुकाबलों से भरा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बार विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़े किए हैं.

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े टीम स्कोर, वीरेंद्र सहवाग से लेकर रोहित शर्मा तक ने खेली यादगार पारियां
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team Highest Team Totals Against West Indies In ODI Cricket: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो गया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेलते नजर आएंगे. अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Stats And Preview: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कल होगी फाइनल की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट का इतिहास कई यादगार मुकाबलों से भरा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बार विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़े किए हैं. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), शुभमन गिल (Shubman Gill) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जैसे बल्लेबाजों ने अपनी शानदार पारियों के दम पर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. आइए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर पर एक नजर डालते हैं.

418/5, साल 2011

भारतीय टीम ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर 418/5 बनाया था. यह दोनों टीमों के बीच वनडे इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने 149 गेंदों में 219 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. गौतम गंभीर ने 67 रन, जबकि सुरेश रैना ने 55 रन का योगदान दिया था. जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 265 रन पर सिमट गई और भारत ने 153 रन से शानदार जीत दर्ज की.

387/5, साल 2019

साल 2019 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 387/5 का विशाल स्कोर बनाया था. रोहित शर्मा ने 138 गेंदों में 159 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, जबकि केएल राहुल ने 102 रन बनाए थे. श्रेयस अय्यर ने भी 53 रन का अहम योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 280 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 107 रन से अपने नाम किया.

377/5, साल 2018

भारतीय टीम ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 377/5 का स्कोर खड़ा किया था. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 137 गेंदों पर 162 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 20 चौके और 4 छक्के शामिल थे. अंबाती रायुडू ने भी 100 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी. जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 153 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 224 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

351/5, साल 2023

साल 2023 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 351/5 का मजबूत स्कोर बनाया था. शुभमन गिल ने 85 रन, ईशान किशन ने 77 रन, संजू सैमसन ने 51 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 70 रन की शानदार पारी खेली थी. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 151 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 200 रन से बड़ी जीत अपने नाम की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2026 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).