देश

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों फंसे भारतीयों के लिए राहत, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कीं विशेष 'रेस्क्यू' उड़ानें

रान और खाड़ी देशों में जारी तनाव और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. इंडिगो एयरलाइंस ने भारत वापसी के लिए विशेष राहत उड़ानें शुरू कर दी हैं.

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों फंसे भारतीयों के लिए राहत, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कीं विशेष 'रेस्क्यू' उड़ानें
इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन (Indigo Airlines) ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं. भारत में संबंधित अधिकारियों और संबंधित सरकारों के साथ समन्वय करते हुए एयरलाइन ने अपनी कुछ उड़ानों को शुरू क‍िया है.  इंडिगो के बयान के अनुसार, इस समय चार फ्लाइट्स जेद्दा की ओर जा रही हैं और एक फ्लाइट दिन के बाद में मस्कट के लिए और वहां से संचालित होने की संभावना है. इंडिगो के बयान के अनुसार, बुधवार से अधिक निर्धारित उड़ानें और सीट क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी. इंडिगो अपने शेड्यूल की सावधानीपूर्वक योजना बनाकर चुन‍िंदा उड़ानों को फिर से शुरू करेगा, जिसमें सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

मौजूदा एयरस्पेस की स्थितियों और जरूरी मंजूरी के हिसाब से मिडिल ईस्ट: मस्कट, जेद्दा, मदीना; यूरोप: एथेंस इन जगहों पर ऑपरेशन फिर से शुरू होने की उम्मीद है. कुल मिलाकर 13 रिटर्न फ्लाइट (26 सेक्टर) होंगी. यह भी पढ़ें: Middle East Conflict: पीएम मोदी ने ओमान और कुवैत के नेताओं से की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर दिया विशेष जोर

एयरलाइन ने कहा, '4 मार्च के लिए यूएई के स्टेशनों के लिए वापसी फ्लाइट्स पर काम चल रहा है. हालांकि, यह लोकल स्थिति और जरूरी मंजूरी पर निर्भर करेगा। बदलते हालात को देखते हुए इसकी बाद में पुष्‍ट‍ि की जाएगी.'

एयरलाइन ने कहा, 'बाकी सभी स्टेशनों के लिए, इंडिगो स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और लोकल स्लॉट और परमिट के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहा है, ताकि धीरे-धीरे अपना ऑपरेशनल शेड्यूल फिर से शुरू किया जा सके. इंडिगो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट को लेटेस्ट स्टेटस के साथ अपडेट करता रहता है. इस बहुत ज्यादा अस्थिर स्थिति के बीच, इंडिगो के लिए अपने कस्टमर्स, क्रू और एयरक्राफ्ट की सुरक्षा सबसे जरूरी है.'

इसी बीच, यूएई स्थित एयरलाइंस एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ने 2 मार्च की शाम से सीमित संख्या में उड़ानों का संचालन शुरू किया, जब दुबई एयरपोर्ट्स ने अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच संघर्ष की वजह से एयरपोर्ट बंद होने के बाद आंशिक संचालन की पुष्टि की.

एमिरेट्स ने कहा कि सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करते समय पहले से बुक किए गए ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाएगी. एयरलाइन उन यात्रियों से सीधे संपर्क करेगी, जिन्हें इन सीमित उड़ानों में पुनः बुक किया गया है, और साथ ही कहा, 'कृपया, जब तक आपको बताया न जाए, एयरपोर्ट न जाएं.' यह भी पढ़ें: Iran-Israel War: DGCA की बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व और खाड़ी हवाई क्षेत्र को लेकर एडवाइजरी; प्रभावित एयरस्पेस से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने के निर्देश

दुबई की एयरलाइन ने कहा कि अगली सूचना तक बाकी सभी फ्लाइट्स सस्पेंड रहेंगी. उसने आगे कहा कि वह सिचुएशन पर नजर रखे हुए है और उसी हिसाब से अपने ऑपरेशनल शेड्यूल को एडजस्ट करेगी. दुबई एयरपोर्ट्स ने कहा कि दुबई इंटरनेशनल (डीएक्‍सबी) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्‍ल्‍यूसी) से कुछ सीमित उड़ानों को अनुमति दी जाएगी.

हालांकि, यूएई की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा, 'असाधारण उड़ानें अब यूएई के एयरपोर्ट्स पर संचालित हो रही हैं। सुनिश्चित प्रक्रिया के लिए तब तक एयरपोर्ट पर न जाएं जब तक आपकी एयरलाइन पुष्टि किए हुए उड़ान विवरण के साथ आपसे संपर्क न करे.'

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2026 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).