South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Date And Time: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कल यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. अब तक प्रोटियाज टीम इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी है और एडेन मार्करम की कप्तानी वाली टीम अपना अजेय क्रम बरकरार रखना चाहेगी. दूसरी तरफ कीवी टीम विरोधी टीम को रोकने का प्रयास करेगी. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की करनी चाहेंगे. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma And Sanju Samson Video: रोहित शर्मा की एक बात ने बदली संजू सैमसन की किस्मत, नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, वायरल हुआ भावुक वीडियो
दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में शानदार फॉर्म के साथ उतर रही है और अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है. ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में प्रोटियाज ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें भारत के खिलाफ मिली बड़ी जीत भी शामिल है. बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे मैच विनर मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ग्रुप स्टेज में तीन जीत और एक हार के बाद सुपर-8 में श्रीलंका को हराया, इंग्लैंड से करीबी मुकाबला हारा और पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. ऐसे में ब्लैककैप्स इस बड़े मुकाबले में पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं.
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs NZ T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड को सात मैचों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पांच बार भिड़ंत हुई है और हर बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है. यानी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड अब तक प्रोटियाज को हराने में नाकाम रहा है.
SA vs NZ 1st Semi-Final 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
स्टेडियम: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
मैच की तारीख: 4 मार्च 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): JioHotstar
टीवी प्रसारण: Star Sports Network पर उपलब्ध होगा.
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल कब और कहां खेला जाएगा? (SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi-Final Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कल यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
भारत में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi-Final Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi-Final Live Streaming In India)
भारत में इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs NZ 1st Semi-Final Playing Prediction)
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज.
न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और ईश सोढ़ी.
नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY