South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 1st Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला नॉकआउट चरण का है, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Toss Winner Prediction: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 तक शानदार प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम की मजबूती हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने अहम भूमिका निभाई है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ने उतार-चढ़ाव के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाई है. टिम सिफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड अब तक दक्षिण अफ्रीका को नहीं हरा पाई है. ऐसे में आइए दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड और प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड (SA vs NZ T20I Head To Head)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2005 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 19 मैच खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि न्यूजीलैंड की टीम को सात मुकाबलों में जीत मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं. इन सभी मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की है. यानी वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है. ऐसे में सेमीफाइनल में ब्लैककैप्स के सामने इतिहास बदलने की बड़ी चुनौती होगी.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों ने किया है अच्छा प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने अहम पारियां खेली हैं. टिम सिफर्ट ने भी कई मौकों पर टीम को तेज शुरुआत दिलाई है. गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी ने विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान किया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का रहा है दबदबा

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने कई अहम पारियां खेली हैं. डेविड मिलर भी मध्यक्रम में मजबूत प्रदर्शन करते रहे हैं. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया है.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से जुड़े सभी मैचों का लाइव स्कोरकार्ड और अपडेट आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.