Ramzan 2026 Sehri and Iftar Time: 4 मार्च को 14वां रोजा, जानें देश के प्रमुख शहरों में सेहरी और इफ्तार का सही समय
रमजान सेहरी और इफ्तार का समय (Photo Credits: Pexels)

Ramzan 2026 Sehri and Iftar Time: इस्लाम धर्म (Islam) का सबसे पवित्र महीना 'रमजान' (Ramadan 2026) भारत में 19 फरवरी, 2026 से शुरू हो चुका है. चंद्रमा (Moon) के दीदार के साथ ही देशभर में रोजे रखने की शुरुआत हुई. यह महीना रूहानी सुकून, आत्म-अनुशासन, दान-पुण्य और अल्लाह की इबादत का समय होता है. दुनिया भर के मुसलमान इस दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक अन्न और जल ग्रहण किए बिना रोजा रखते हैं.

रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे 'हिजरी कैलेंडर' के नाम से जाना जाता है. इस पूरे महीने में मुसलमान दिनभर उपवास रखते हैं. उपवास की शुरुआत 'सेहरी' (भोर का भोजन) से होती है और सूर्यास्त के समय 'इफ्तार' (रोजा खोलने) के साथ इसका समापन होता है. यह महीना केवल शारीरिक संयम ही नहीं, बल्कि बुरी सोच और कार्यों से दूर रहकर ईश्वर के प्रति समर्पित होने का संदेश देता है. यह भी पढ़ें: Ramzan 2026: 13वां रोजा (3 मार्च) के लिए सेहरी और इफ्तार का समय; जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों का शेड्यूल

सेहरी और इफ्तार की समय-सारणी

चूंकि सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भौगोलिक स्थिति के अनुसार हर शहर में अलग-अलग होता है, इसलिए सेहरी और इफ्तार के समय में भी भिन्नता होती है.

शहर 4 मार्च 2026 (सेहरी) 4 मार्च 2026 (इफ्तार)
दिल्ली 05:24 AM 06:24 PM
मुंबई 05:35 AM 06:46 PM
हैदराबाद 05:19 AM 06:24 PM
लखनऊ 05:16 AM 06:17 PM
कोलकाता 04:52 AM 05:50 PM

(नोट: यह समय स्थानीय गणनाओं और विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार कुछ मिनटों का अंतर रख सकते हैं। स्थानीय मस्जिद के समय-सारणी का पालन करना उचित है।)

रमजान के अंतिम दिन और ईद-उल-फितर

इस वर्ष रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का हो सकता है, जो चंद्रमा के दीदार पर निर्भर करेगा.  इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का समापन 19 मार्च के आसपास होने की संभावना है, जिसके अगले दिन यानी 20 मार्च को 'ईद-उल-फितर' का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ईद का दिन खुशी बांटने, नए कपड़े पहनने, पकवान बनाने और जरूरतमंदों को दान (जकात अल-फितर) देने का विशेष अवसर होता है.