सुष्मिता सेन का ये योगा पोज आपको भी कर देगा हैरान, एक्ट्रेस ने बताया कैसे बनाए इसे आसान
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिये एक हैरान कर देने वाली फोटो शेयर की है. इस फोटो में सुष्मिता योगा करते दिखाई दे रही हैं. उनका ये योगा पोज देखकर ही अच्छे अच्छों की हालत पतली हो जाए.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) में हर अपने घर पर बना हुआ है ताकि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. बॉलीवुड सितारें लगातार फैन्स से अपने घरों पर रहने की अपील कर रहे हैं. सोशल मीडिया के इस्तेमाल से अपनी डेली रूटीन की एक्टिविटी को भी शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही अपने वर्कआउट के वीडियो और फिट रहने के तरीके बता रहे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) भी सोशल मीडिया के जरिये एक हैरान कर देने वाली फोटो शेयर की है. इस फोटो में सुष्मिता योगा करते दिखाई दे रही हैं. लेकिन उनका ये योगा पोज देखकर ही अच्छे अच्छों की हालत पतली हो जाए.
इस फोटो को शेयर करने के साथ ही सुष्मिता ने बताया कि उन्हें ये बैलेंस योगा पोज करने के लिए उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने चैलेंज दिया था. आप भी कर सकते हैं. इसके साथ ही सुष्मिता ने इसे करने की सही तरकीब भी बताई है.
वैसे आपको बता दे कि लॉकडाउन के दौरान सुष्मिता ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ भी योग करते हुए फोटो शेयर की थी. सुष्मिता ने अपनी फोटोज को पोस्ट करके लिखा, "मुश्किल वक्त ज्यादा समय तक नहीं टिकते हैं. लेकिन मुश्किल लोग जरूर टिकते हैं. अपने जीवन के प्रति समर्पित रहना आपको सशक्त करता है. हम सबही को कभी न कभी सर्विस की जरूरत पड़ेगी. इसलिए समझदारी इसमें है कि हम मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहें
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

