INX मीडिया केस: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
आईएनएक्स मीडिया (INX Media) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया गया. दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति पी चिदंबरम ( Karti P Chidambaram) और अन्य के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में चार्जशीट दाखिल किया है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आईएनएक्स मीडिया मामले में 2018 में कार्ति की 54 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी. उनकी ये संपत्ति भारत, ब्रिटेन और स्पेन में स्थित है. वहीं आरोप यह भी हैं कि अवैध तरीके से लाई गई रकम को गलत तरीके से दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया.