टीवी

टीवी एक्ट्रेस मोहेना कुमारी संग उनके परिवार के कई मेंबर्स हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहेना कुमारी संग उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले.

टीवी एक्ट्रेस मोहेना कुमारी संग उनके परिवार के कई मेंबर्स हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मोहेना कुमारी (Image Credit: Instagram)

पूरे विश्व में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस वायरस (Coronavirus) की चपेट में अब तक 62 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं. जबकि 3.75 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. तो वहीं भारत में भी कोरोना के 2 लाख के करीब मामले पहुंच गए है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainement Industry) भी कोरोना से अछूती नहीं है. कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में अब ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्ट्रेस मोहेना कुमारी (Mohena Kumari) संग उनके परिवार के कई मेंबर्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि उनके परिवार के कई लोगों को कोरोना हो गया है.

जानकारी के मुताबिक मोहेना कुमारी संग उनके पति सुयश, ससुर, सास और जेठानी को भी कोरोना हो गया है. हालांकि सभी में कोरोना के मामूली लक्षण दिखे हैं और सभी की तबीयत बेहतर है. ऐसे में एक्ट्रेस ने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने को कहा है.

 

View this post on Instagram

 

🙏🏽

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

फिलहाल मोहेना कुमारी अपने पति सुयश, ससुर और उत्तराखंड टूरिज्म मिनिस्टर सतपाल महराज समेत परिवार के बाकी सदस्यों के साथ ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).