पनवेल में साइकिलिंग का मजा लेते हुए दिखाई दिए सलमान खान और जैकलीन फर्नाडिज, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
सलमान खान के फैन क्लब ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जहां सलमान और जैकलीन और भी कई लोग साइकिलिंग करते दिखाई दे रहे हैं.
- Read in
- English
जब से लॉकडाउन (Lockdown) शुरू हुआ है तभी से सलमान खान (Salman Khan) अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ पनवेल (Panvel) के फार्महाउस पर पहुंच गए थे. जिसके बाद से ही सलमान वहां टाइम स्पेंड कर रहें हैं. हालांकि लॉकडाउन 4 (Lockdown 4) शुरू होने से पहले सलमान की फैमिली वापस लौट आई है. लेकिन सलमान अपने कई दोस्तों जैसे जैकलीन फर्नाडिज, वलूशा डिसूजा और यूलिया वंतूर के साथ अब भी पनवेल के फार्महाउस पर ठहरे हुए हैं. ऐसे में अब सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पनवेल में साइकलिंग करते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ इस दौरान जैकलीन फर्नाडिज भी नजर आ रही हैं.
सलमान खान के फैन क्लब ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जहां सलमान और जैकलीन और भी कई लोग साइकिलिंग करते दिखाई दे रहे हैं. जबकि वहीं फैंस उन्हें देखकर हाथ हिला रहें हैं.
#SalmanKhan SPOTTED CYCLING NEAR PANVEL pic.twitter.com/1GZZTOMJux
— Salman Khan forever 💟 (@beingsalman_k) May 31, 2020
जैकलीन भी सलमान के साथ आई नजर
@BeingSalmanKhan sir , is cycling with @Asli_Jacqueline , @Iamwaluscha ,@IuliaVantur . pic.twitter.com/wvCzxFscBx
— Narendra Purohit (@purohitnarendr) May 31, 2020
आपको बता दे कि इस पूरे लॉकडाउन के दौरान सलमान खान ने पनवेल फार्म हाउस पर रहते हुए ही 3 गाने बनाए. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. सलमान के ये गाने उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए. सलमान के इन गानों को म्यूजिक साजिद-वाजिद की जोड़ी ने दिया. जिसमें रविवार की रात वाजिद खान का निधन हो गया. जिसके बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते हुए वाजिद को श्रधांजलि दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

