Bhojpuri Hot Video: पवन सिंह और काजल राघवानी का दमदार भोजपुरी गाना ‘मेहरी के सुख नाही देबू’ हुआ वायरल, दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री कर देगी हैरान
वन सिंह और इंदु सोनाली की आवाज से सजे इस गाने छोटे बाबा ने अपने म्यूजिक से सजाया है. इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी के बीच का डांस बेहद ही जबरदस्त है.
Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) संग एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है. जब भी ये दोनों साथ आते हैं कमाल कर जाते हैं. ऐसे में अब एक बार फिर यूट्यूब पर दोनों का कमाल देखते ही बन रहा है. पिछले साल रिलीज हुई इनकी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की. इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हुई. जिसके बाद इस फिल्म ने यूट्यूब पर कमाल व्यूज लाए. ऐसे में अब इसी फिल्म का गाना ‘मेहरी के सुख नाही देबू’ भी काफी वायरल हो रहा हैं.
पवन सिंह और इंदु सोनाली की आवाज से सजे इस गाने छोटे बाबा ने अपने म्यूजिक से सजाया है. इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी के बीच का डांस बेहद ही जबरदस्त है. फैंस को दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई इसी के चलते इस गाने को अब तक 19 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. आप भी देखिए काजल और पवन सिंह का दमदार गाना.
आपको बता दे कि भोजपुरी सिनेमा के चाहनेवाले केवल उत्तर भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल में भी इन फिल्मों की जबरदस्त मांग रहती हैं. लोगों की इसी डिमांड के चलते मेकर्स फिल्मों में वो हर मसाले डालने की कोशिश करते हैं जिसे दर्शक पसंद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

