Another Elephant Death In Kerala: इंसानियत फिर हुई शर्मसार! गर्भवती हथिनी के बाद केरल में एक और हाथी की पटाखे वाले भोजन से मौत
केरल में एक गर्भवती हथिनी की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले पर केंद्र सरकार सख्त नजर आ रही है. जिन दोषियों ने अनानास में विस्फोटक रखकर हाथी को खिलाया था, उनकी गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है. एक हथिनी की ठीक इसी तरह पटाखे वाले भोजन खाने से मौत हुई है. दरअसल इस मादा हथिनी का जबड़ा पूरी तरह टुटा मिला है. यह दर्दनाक वाकया केरल के कोल्लम का बताया जा रहा है.