देश

Pregnant Elephant Fed Pineapple Stuffed With Crackers in Kerala: इंसान का अमानवीय चेहरा, केरल में गर्भवती हथिनी को लोगों ने पटाखों से भरा अनानस खिलाया, दर्द से तड़प-तड़प कर हुई मौत

वहीं हथिनी के मौत के बाद लोग काफी गुस्से में हैं. लोगों की मांग हैं कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ शख्त से सख्त कार्रवाई करें.

Pregnant Elephant Fed Pineapple Stuffed With Crackers in Kerala: इंसान का अमानवीय चेहरा, केरल में गर्भवती हथिनी को लोगों ने पटाखों से भरा अनानस खिलाया, दर्द से तड़प-तड़प कर हुई मौत
केरल में गर्भवती हथिनी के साथ क्रूरता भरा व्यवहार (Photo Credits ANI)

केरल: जानवर और इंसान दोनो में दोस्ती और दुश्मनी अक्सर देखी गई है. कभी जानवर अपनी जान बचाने के लिए और भूख मिटाने के लिए इंसान पर हमला करता है तो कभी इंसान शौकियां पूरी करने और खुद को बचाने के लिए उनकी जान लेता है. ऐसी कई खबरें न्यूज की सुर्खियां भी बनती हैं. लेकिन कभी कोई बेवजह किसी को नहीं मारता है, अगर कोई इंसान बेवजह जानवरों को मारे तो उसकी लोग जमकर नींदा करने से भी नहीं चूकते हैं. लेकिन एक खबर केरल से सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर के रख दिया है. सवाल उठ रहा है कि इंसान कैसे इतना क्रूर हो सकता है. कैसे किसी जानवर को खिलाने के नाम पर उसको बारूद के पटाखे खिला सकता है.

मामला केरल के मल्लपुरम का है जहां भोजन की तलाश में आई एक प्रेग्नेंट हथिनी को कुछ लोगों ने लोगों ने पटाखों से भरा अनानास दिया. जिसे मुंह में हथिनी ने खाने के लिए आनानास मुंह में डाला, वैसे ही वह फट पड़ा. हथिनी का मुंह और जीभ बुरी तरह झुलस गए. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. हथिनी की मौत 27 मई की शाम को हो गई. यह भी पढ़े:  असम के बोकाजन में बिजली का करंट लगने से हाथी की मौत, देखें इस दर्दनाक वीडियो को

वहीं हथिनी के मौत के बाद लोग काफी गुस्से में हैं. लोगों की मांग हैं कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ शख्त से सख्त कार्रवाई करें. हथिनी  के बारे में कहा जा रहा है कि वह प्रेग्नेंट थी. शायद भूंख के चलते लोगों को देख लोगों के पास आ गई होगी. जिसके बाद इन्सान के नाम पर शैतान किस्म के लोग हथिनी कि धोखे से पटाखों से भरा अनानास खिला. जिसके बाद उसके मुंह में वह बारूद भरा पटाखा फटने से हथिनी ने तड़प-तपड़ के दम तोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).