बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर भतीजी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, तो भड़की आलिया सिद्दीकी, कहा- मैं ही अकेले नहीं थी जिसने सहा है

आलिया पहले ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. आलिया ने अपने आरोप लगाया था कि नवाज के घर में उनकी कोई इज्जत नहीं थी लेकिन वो अपने बच्चों के चलते इतने लंबे से सह रही थी.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर भतीजी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, तो भड़की आलिया सिद्दीकी, कहा- मैं ही अकेले नहीं थी जिसने सहा है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया (Photo Credit: Twitter)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का परिवार एक बार फिर सवालों के घेरे में आ खड़ा हुआ है. क्योंकि एक्टर की भतीजी ने अपने चाचा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. ई टाइम्स की खबर मुताबिक नवाजुद्दीन की भतीजी ने दिल्ली के जामिया नजर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वो 9 साल की थी तब नवाजुद्दीन के भाई यानी उसके चाचा ने यौन उत्पीड़न किया था. जिसके बाद अब नवाजुद्दीन से तलाक की मांग कर रही उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने एक बार फिर ट्विटर पर अपनी बेबाकी दिखाई है.

आलिया सिद्दीकी उर्फ़ अंजना किशोर पांडे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नवाजुद्दीन की भतीजी के कंप्लेन वाले आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखा कि ये तो अभी शुरुआत है. भगवान का शुकिया सपोर्ट भेजने के लिए. अभी बहुत कुछ बाहर आना बाकी है. क्योंकि मैं अकेले नहीं थी जो चुपचाप सह रही थी. देखते है पैसा कितनी सच्चाई दबा पाता है? यह भी पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस में शिकायत कराई दर्ज

आपको बता दे कि आलिया पहले ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. आलिया ने अपने आरोप लगाया था कि नवाज के घर में उनकी कोई इज्जत नहीं थी लेकिन वो अपने बच्चों के चलते इतने लंबे से सह रही थी. लेकिन अब वो और बर्दाश्त नहीं सकती है. इसलिए वो तलाक की मांग कर रही हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).