बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस में शिकायत कराई दर्ज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने आरोप लगाया कि उनके ससुरालवालों को भी काफी परेशान किया गया है. नवाज और उनके बड़े भाई हर 6 महीने में उनके ससुरालवालों को परेशान करते हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस में शिकायत कराई दर्ज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Image Credit: Instagram)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. पत्नी आलिया के साथ तलाक को लेकर नवाजुद्दीन आए दिन खबरों में बने हुए थे. ऐसे में अब उनका परिवार एक बार फिर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है. क्योंकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगाया है. ई-टाइम्स की खबर मुताबिक नवाजुद्दीन की भतीजी ने दिल्ली के जामिया नजर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वो 9 साल की थी तब नवाजुद्दीन के भाई यानी उनके चाचा ने यौन उत्पीड़न किया था.

खबर के मुताबिक नवाजुद्दीन की भतीजी ने बताया कि 2 साल की उम्र में ही उसके माता पिता अलग हो गए थे. जिसके कारण उनका कोई ध्यान नहीं रखता था और उसके साथ काफी मारपीट होती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि जब वो बड़ी हुई तो उनके चाचा ने गलत तरीके से टच करना शुरू कर दिया. यह भी पढ़े: क्या नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने तलाक के अलावा ऐलिमनी के तौर मांगे हैं 30 करोड़ रुपए और 4 BHK का फ्लैट?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने आरोप लगाया कि उनके ससुरालवालों को भी काफी परेशान किया गया है. नवाज और उनके बड़े भाई हर 6 महीने में उनके ससुरालवालों को परेशान करते हैं. उन्हें डर है कि इस शिकायत के बाद भी वो लोग उन्हें उन्हें परेशान करेंगे.

इतना ही नहीं भतीजी ने अपनी शिकायत में कहा कि इस पूरे मौके पर नवाजुद्दीन ने जरा भी सपोर्ट नहीं किया. जब मैंने अपने साथ होने वाली प्रॉब्लम के बारे में बताया था तो उन्होंने इसे मनाने से इनकार कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).