क्या नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने तलाक के अलावा ऐलिमनी के तौर मांगे हैं 30 करोड़ रुपए और 4 BHK का फ्लैट?
आलिया सिद्दीकी अब तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने नवाज पर गैर महिलों के साथ रिश्ते होने के साथ घर में अपनी इज्जत ना होने की बात कही थी.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) के बीच का मामला आए दिन गर्माता जा रहा है. एक तरफ आलिया सिद्दीकी जहां खुलकर मीडिया में अपनी बातें रख रही हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं वहीं एक्टर ने पूरे मामले पर चुप्पी बनाए रखी है. ऐसे में अब इस मामले में एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं. नवभारत टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक और बच्चों की कस्टडी के अलावा एक बड़ी रकम ऐलिमनी (Alimony) के तौर मांगी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि आलिया ने नवाजुद्दीन से 30 करोड़ रुपए और यारी रोड में मौजूद 4 BHK फ़्लैट की मांग की है.
आलिया ने परमानेंट ऐलिमनी के तौर पर दस करोड़ रुपये मांगे जबकि अपने दोनों बच्चों की सिक्यॉरिटी की खातिर दस-दस करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट डिमांड की है. इसके साथ ही मुंबई के यारी रोड में मौजूद 4 BHK फ्लैट को भी मांगा है. हालांकि जब वेबसाईट ने आलिया और उनके वकील से इस एलिमनी के बारे में पूछा तो उन्होंने इस पूरे मामले पर कमेंट करने से मना कर दिया. यह भी पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी का आरोप, कहा- पिछले 4-5 साल से रह रहे थे अलग, भाई शम्स सिद्दीकी करता था जासूसी
आपको बता दे कि आलिया सिद्दीकी अब तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने नवाज पर गैर महिलों के साथ रिश्ते होने के साथ घर में अपनी इज्जत ना होने की बात कही थी. आलिया ने इसके साथ ही कहा कि वो पिछले कई सालों से अपने बच्चों की खातिर सब चीजें बर्दाश्त कटी आ रही थी लेकिन अब वो इस रिश्ते में नहीं रह सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

