बॉलीवुड

सुजैन खान की बहन फराह खान अली का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, 29 अप्रैल तक रहेंगी क्वारंटाइन

इंडस्ट्री उस समय हल्ला मच गया जब सुजैन खान की बहन फराह खान अली के घर काम करने वाले एक स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

सुजैन खान की बहन फराह खान अली का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, 29 अप्रैल तक रहेंगी क्वारंटाइन
फराह खान अली (Image Credit: Instagram)

देश में पैर पसार रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) पर लगाम लगाने की भरपूर कोशिश की जा रही है. इस संक्रमण से बॉलीवुड भी नहीं बच सका है. कनिका कपूर (Kanika Kapoor) और करीम मोरानी (Karim Morani) संग उनकी दोनों बेटियों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया. हालांकि करीम मोरानी को छोड़ बाकी सभी लोग इलाज करा अब घर लौट चुके हैं. लेकिन इंडस्ट्री उस समय हल्ला मच गया जब सुजैन खान की बहन फराह खान अली के घर काम करने वाले एक स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद फराह ने इसकी जानकारी सभी को दी. इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद फराह संग उनके पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया.

ऐसे में अब फराह के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ चुकी है और वो नेगेटिव साबित हुई हैं. इस बात की जानकारी भी फराह ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है. फराह ने खुश जाहिर करते हुए बताया कि उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है. यह भी पढ़े: करीम मोरानी ने बताया कोरोना के चलते अब कैसा है उनका हाल, अस्पताल में एडमिट है प्रोड्यूसर

इसके साथ ही फराह ने कहा कि टेस्ट भले ही नेगेटिव आया हो लेकिन वो 29 अप्रैल तक क्वारंटाइन में रहेंगी. ऐसे में आप सभी भी सेफ रहें, घर पर रहें.

आपको बता दे कि फराह खान एक नामी ज्वेलरी डिजाइनर हैं. उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किये हैं. जबकि उनके पति डीजे अकील हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).