साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. इसी बीच खबर है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और सूबे में पार्टी के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं. हत्या, रेप, लूटपाट की घटनाएं रोजाना सामने आ रही हैं. राज्य में हो रही इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का यूपी की बीजेपी सरकार पर गुस्सा फूटा है. प्रियंका ने यूपी में पिछले तीन महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या को लेकर कहा कि यूपी सरकार का का पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर ये रवैया निंदनीय है.
कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी में चर्चा हो रही है. सोनिया गांधी कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ेंगी या फिर कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा? क्या राहुल या प्रियंका गांधी में से कोई पार्टी अध्यक्ष होगा या फिर गांधी परिवार से बाहर का कोई अध्यक्ष होगा. इन सारे सवालों के जवाब जल्द मिलने वाले हैं. क्योंकि कांग्रेस पार्टी के भीतर चर्चा हो रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने गांधी परिवार से ही अध्यक्ष होने की वकालत की है.
देश में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़ते जा रहे है. इसी बीच राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दें कि दिल्ली में 1 सितंबर से लॉकडाउन में छुट के चौथे चरण अनलॉक 4 का आगाज होने जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन को भी हरी झंडी मिल सकती है. हालांकि मेट्रो शुरू होने को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है.
उत्तर प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ रहा है. सूबे की योगी सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भले ही तमाम दावे करे लेकिन सच्चाई कुछ और ही नजर आ रही है. यूपी के बलिया में सोमवार को पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले के बाद सूबे की बीजेपी सरकार पर विपक्ष हमलावर है. वहीं इस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक पत्रकार के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सूबे की योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर है. राज्य में विपक्ष की भूमिका में मौजूद एसपी, बीएसपी और कांग्रेस लगातार यूपी की सरकार को सुरक्षा के मसले पर कटघरे में खड़े कर रहे हैं. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर बढ़ते अपराध को लेकर हमला बोला है.
देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून ने करवट बदल दी है. जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा रखी हुई है. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
राशिफल 25 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, परिवार के साथ दिन बिताएंगे.
राशिफल 24 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
राजस्थान में सचिन पायलट की नाराजगी के बाद शुरू हुआ सियासी ड्रामा खत्म हो गया है. इसके साथ ही सूबे की गहलोत सरकार पर मंडरा रहा खतरा अब टल गया है. लंबे चले इस सियासी घमासान में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की तरफ से भी एक दुसरे पर खूब जवाबी हमले हुए हैं. इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोला है.
भारत में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का मामला फिर चर्चा में बना हुआ है. सूबे की सभी राजनीतिक दलों ने आर्टिकल 370 की बहाली के मद्देनजर एक साथ आने की घोषणा की है. राज्य की पॉलिटिकल पार्टियों ने इसे लेकर शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया है.
भारत में एक तरफ कोरोना महामारी के कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई ऐसी फर्जी खबरें तेजी वायरल होती रहती हैं. जिसे लेकर पीआईबी की तरफ से समय-समय पर बयान सामने आता है. वैसे कोरोना काल में केंद्र के फैसलों का हवाला देते हुए कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर किये जाते रहे हैं.
देश में एक तरफ कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ हर मसले पर राजनीतिक घमासान भी जारी है. केंद्र की मोदी सरकार को हर मसले पर कांग्रेस घेरती नजर आ रही है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. नीट और जेईई परीक्षा को लेकर देश की सियायत गरमाई हुई है.
देश में कोरोना वायरस का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना बढ़ रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन अब तक बाजार में नहीं आई है. इसी बीच झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. बादल ने खुद के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि ट्वीट कर दी है.
राशिफल 23 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई कर रही है. हालांकि शुरू से ही सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमॉर्टम को लेकर सवाल उठते रहे हैं. यह मामला काफी हाईप्रोफाइल होने के कारण लगातार बयानबाजी का दौर भी शुरू है. रिपोर्ट के अनुसार जिस घर में सुशांत की मौत हुई है वहां जांच एजेंसी सीबीआई पहुंची है. इसी बीच सुशांत सिंह के चचेरे भाई व बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीबीआई जांच सही दिशा में है.
भारत में कोरोना वायरस का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले देश में 30 लाख के करीब पहुंच गए हैं. कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम शुरू है. कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हमारे देश में रिकवरी रेट सबसे अधिक है. जबकि डेथ रेट सबसे कम है.
राजधानी दिल्ली में पुलिस ने आईएसआईएस के आतंकी को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित हुआ है. दरअसल गिरफ्तार किये आतंकी का ताल्लुक यूपी से ही है. इसके साथ ही कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि उनकी सेहत में कोई सुधार सुबह तक नहीं हुआ है. कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद प्रणब मुखर्जी का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूर्व राष्ट्रपति कोमा में हैं.
राफेल को लेकर कांग्रेस शुरू से ही केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रही है. कांग्रेस की तरफ से इसकी कीमतों को लेकर समय-समय पर निशाना साधा जाता रहा है. साथ ही राफेल का मसला लोकसभा चुनाव 2019 में भी चर्चा का केद्र बना था. हालांकि चुनाव में कांग्रेस को इसका फायदा नहीं हुआ है. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राफेल को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है.